फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The path of life passes through better books: Dhanpat Singh

बेहतर किताबों से होकर गुजरता है जिंदगी का रास्ता : धनपत सिंह

Fri, 19 Jan 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The path of life passes through better books: Dhanpat Singh
पंचकूला। बेहतर किताबों से जिंदगी का रास्ता होकर गुजरता है। इसलिए इनका अध्ययन लोगों को जरूर करना चाहिए। यह बात पुस्तक मेले में बतौर मुख्य अतिथि आए हरियाणा मुख्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कही। उन्होंने पुस्तक मेले में आए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि किताबों से लोगों का लगाव होना चाहिए, जिससे कि वह अपना विकास कर सकें।सेक्टर-5 यवनिका गाॅर्डन में ट्राइसिटी से पुस्तक मेले में पाठक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। साप्ताहिक पुस्तक मेले के चौथे दिन पाठकों की पहली पसंद रशियन अनुवाद की किताबें रहीं। मेेले में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी की किताबों पर प्रकाशकों की ओर 10 से 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। मेले की थीम विद्युत प्रवाह से ज्ञान प्रवाह रखी गई है। मेले में हर दिन अलग विषय पर कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को साइबर युग में पुस्तकें विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सही जवाब देने वाले छात्रों को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से गिफ्ट भी दिए गए। मेले में वीरवार को साहित्यकार सुषमा गुप्ता मौजूद रहीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि साहित्य आपको समृद्ध करने का काम करता है। इसलिए हम सभी को दैनिक जीवन में भी साहित्य नियमित रूप से पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


राम मंडप बना आकर्षण का केंद्र
पुस्तक मेले में वाणी प्रकाशन के स्टाल में बना राम मंडप आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वाणी प्रकाशन के विक्रेता दिनेश सिंह ने बताया कि यह राम मंडप अयोध्या शोध प्रकाशन की किताबों से सजाया गया है। मंडप में भगवान श्रीराम से जुड़ी किताबें रखीं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में शहीद भगत सिंह को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे जगदीश
शहीद भगत सिंह जागृति मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह मेले में आ रहे युवाओं को शहीद भगत सिंह के बलिदानों के बारे में बताने के साथ-साथ उन्हें शहीद भगत सिंह की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भगत सिंह के जीवन के बारे में जानने के लिए लोगों को किताबों को पढ़ने का मौका मिल रहा है। प्रकाशकों की आरे से बेहतरीन पुस्तकें उनके जीवन की लाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article