{"_id":"6922251c5d8574da5903b212","slug":"the-park-once-captivating-with-its-beauty-and-melodious-musical-instruments-has-fallen-victim-to-neglect-mohali-news-c-16-pkl1046-877873-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खूबसूरती, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की मधुर धुनों से आकर्षित करने वाला पार्क चढ़ा लापरवाही की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खूबसूरती, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की मधुर धुनों से आकर्षित करने वाला पार्क चढ़ा लापरवाही की भेंट
विज्ञापन
जीरकपुर। अपनी खूबसूरती, फव्वारों की चमक और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की मधुर धुनों से लोगों को आकर्षित करने वाला लोहागढ़ पार्क प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों पहले लगाई गई फव्वारे की मोटर, पानी की सप्लाई से जुड़ा सामान और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट गायब हो गया है। अब तक न तो उनकी कोई शिकायत दर्ज हुई और न ही इन्हें दोबारा लगवाने की कोई कोशिश की गई। पार्क में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग सैर करने और बच्चे खेलने आते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों में रोष पैदा कर रहा है। पार्क में घास कई जगह से उखड़ी हुई है, जिसको दोबारा नहीं लगाया गया है। ओपन जिम में लगी कई मशीनें बंद पड़ी हैं, जिनकी मरम्मत की तरफ भी किसी ने ध्यान नहीं दिया है। बुजुर्ग सोहनलाल, बलदेव, कृष्ण, श्यामलाल, राजेश कुमार, गुरदेव सिंह ने बताया कि पार्क की हालत लगातार खराब हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चुप बैठ जाते हैं।
अधिकारी गंभीरता से शिकायत नहीं सुनते
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर फव्वारे और म्यूजिक सिस्टम चोरी हुए हैं, तो नगर परिषद ने अब तक पुलिस को शिकायत क्यों नहीं दी? अगर सामान खराब हुआ था, तो उसकी मरम्मत कर उसे दोबारा क्यों नहीं लगाया गया? निवासियों का कहना है कि यह पूरा सामान कई वर्षों से गायब है, लेकिन संबंधित अधिकारी उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसके अलावा पार्क में बना खूबसूरत झरना, जो कभी बच्चों और युवाओं का आकर्षण केंद्र हुआ करता था, अब कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। पार्क के अंदर और बाहर पानी का ठहराव भी बना रहता है, जो मच्छरों और बीमारियों का कारण बन सकता है। लोगों ने मांग की है कि पार्क के सौंदर्यीकरण और रखरखाव का काम तुरंत शुरू किया जाए ताकि इसकी पुरानी पहचान वापस लौट सके।
सभी पार्कों के रखरखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही घास और अन्य खराब चीजों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। जहां तक फव्वारों और मोटर का सवाल है, इसकी जानकारी पार्क संभालने वाले ठेकेदार के पास होगी। हम पता कर उचित कार्रवाई करेंगे। -चरणपाल सिंह, म्युनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद जीरकपुर