फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The organization will bear the cost of education of 68 daughters

Mohali News: 68 बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी संस्था

Fri, 15 Aug 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The organization will bear the cost of education of 68 daughters
मोहाली। सोहाना, मौली बैदवान, मटौर और बहलोलपुर के सरकारी स्कूलों व भाई घन्हैया जी केयर सर्विस एंड वेलफेयर सोसाइटी के प्रशिक्षण केंद्रों में पढ़ रही 11वीं कक्षा की 68 छात्राओं को अब पढ़ाई का आर्थिक सहारा मिलेगा। सोसाइटी के पैट्रन बीके गोयल, सागर गोयल और उनके परिवार ने ‘भाई घन्हैया जी स्कॉलरशिप’ के तहत इन छात्राओं की सालाना फीस, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और हेल्थ चेकअप का खर्च उठाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सोसाइटी के चेयरमैन केके सैनी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्था ने शर्त रखी है कि अगले साल जिन छात्राओं के 70 प्रतिशत से अधिक अंक आएंगे, उनकी स्कॉलरशिप जारी रहेगी। इसके लिए छात्राओं को फॉर्म भरना होगा, जिसे संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मुख्य अतिथि बीके गोयल और सुरिंदर कुमार चुग छात्राओं को यूनिफॉर्म और स्टेशनरी प्रदान करेंगे। वहीं, संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों को 31 मार्च 2026 तक की फीस चेक के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed