Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The notice was put up in the morning and was torn down after two hours, and the lift started functioning again.

Mohali News: सुबह लगा नोटिस 2 घंटे बाद दिया फाड़, दोबारा लिफ्ट शुरू

Sat, 24 Jan 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The notice was put up in the morning and was torn down after two hours, and the lift started functioning again.
जीरकपुर। अंबाला एक्सप्रेसवे पर स्थित माया गार्डन मैग्नीशिया एक बार फिर विवादों में आ गया है। नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माया गार्डन मैग्नीशिया के बेसमेंट व रोमियो लेन रेस्टोरेंट की लिफ्ट को सील कर दिया। बेसमेंट के बाहर नगर परिषद की ओर से नोटिस चिपकाया गया जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि यह एरिया सील किया जा चुका है और सील से छेड़छाड़ करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद दो घंटे बाद ही नोटिस को फाड़ दिया गया और शाम होते-होते वही सील की गई लिफ्ट दोबारा चालू कर दी गई। हैरानी की बात है कि नोटिस हटाने और सील तोड़ने के बावजूद न तो मौके पर कोई त्वरित कार्रवाई हुई और न ही दोबारा लिफ्ट चालू होने पर कोई रोक लगाई गई।
विज्ञापन

नगर परिषद के अनुसार यह लिफ्ट अवैध निर्माण की श्रेणी में आती है और बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करती है। वहीं माया गार्डन मैग्नीशिया कई जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं और भवन संबंधी शर्तों को पूरा करने में विफल रहा है। जांच के दौरान बेसमेंट में आवश्यक मैकेनिकल एग्जॉस्ट सिस्टम नहीं पाया गया, वहीं फायर डोर भी स्थापित नहीं थे। इसके अलावा फायर फाइटिंग सिस्टम मैन्युअल मोड में पाया गया, जबकि नियमों के अनुसार इसका ऑटोमेटिक मोड में होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी



नोटिस के ऊपर साफ तौर पर लिखा है कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर इसके बावजूद वहां लिफ्ट अभी भी चलाई जा रही है तो हम निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई करेंगे। मुझे तो अभी आपसे ही जानकारी मिली है कि वहां लिफ्ट चल रही है।- परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed