फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The mystery of murder of Rajasthan's Sohu solved, arms smuggler Bhanu Sisodia had committed the murder along with his friends.

Mohali News: राजस्थान के सोहू की हत्या की गुत्थी सुलझी, हथियार तस्कर भानु सिसोदिया ने दोस्तों संग की थी हत्या

Tue, 15 Oct 2024 05:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
The mystery of murder of Rajasthan's Sohu solved, arms smuggler Bhanu Sisodia had committed the murder along with his friends.
मोहाली। एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मोहाली पुलिस के साथ एक ऑपरेशन दौरान राजस्थान के सुभाष उर्फ सोहू की सनसनीखेज दिनहाड़े गोली मारकर की गई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। राजस्थान में जोधपुर के संगरिया में दो अज्ञात हमलावरों ने सुभाष उर्फ सोहू की सिर में पांच गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद सोहू की हत्या के दो आरोपियों को डेराबस्सी से गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने ही पुलिस की पूछताछ के दौरान इस हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार राजस्थान के हथियार तस्कर ही सोहू के हत्यारे निकले हैं। उन्होंने कहा कि यह खुलासा राजस्थान के तीन हथियार तस्करों भानु सिसोदिया, मोहम्मद आसिफ और अनिल कुमार की गिरफ्तारी में की गई सख्त पूछताछ और इसके बाद लगातार की गई कार्रवाई के बाद हुआ है। तीनों आरोपी राजस्थान के जिला बालोतरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एजीटीएफ और मोहाली पुलिस की टीम ने शुक्रवार को गैंगस्टर नवजोत सिंह उर्फ जोता के साथ आरोपियों को डेराबस्सी से दो पिस्टल और आठ जिंदा कारतूसों से भरी हथियार खेप की डिलीवरी का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया था। आरोपी नवजोत उर्फ जोता विदेशी हैंडलर पवित्र यूएसए और मनजिंदर फ्रांस का मुख्य गुर्गा है और इसके खिलाफ संगीन अपराधों के 21 से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी फिलहाल डेराबस्सी थाने में पुलिस रिमांड पर हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि मास्टरमाइंड भानु सिसोदिया ने फरवरी-2024 में अपने सहयोगी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद आसिफ और अनिल कुमार ने हत्या को अंजाम देने में हैंडलर के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के बाद जानकारी देते एसएसपी दीपक पारिख ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले तीनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने नवजोत सिंह जोता से अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बदले में एक लाख रुपये या पंजाब में उनके लिए सुरक्षित ठिकाने का बंदोबस्त करने का सौदा किया था। उन्होंने बताया कि यह हथियार मध्य प्रदेश से खरीदे गए थे। इस हत्याकांड में कुछ और लोगों की भूमिका सामने आ रही है। इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस से संपर्क किया गया है। आरोपियों के खिलाफ डेराबस्सी थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) व 25(7) के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed