फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Municipal Corporation will divide the city into four zones and sterilize dogs

Mohali News: शहर को चार जोन में बांटकर कुत्तों की नसबंदी करवाएगा नगर निगम

Fri, 13 Feb 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will divide the city into four zones and sterilize dogs
मोहाली। शहर की सबसे बड़ी और गंभीर समस्याओं में शामिल आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए नगर निगम ने एक अहम फैसला लिया है। अब पूरे शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करने के लिए मोहाली को चार अलग-अलग जोन में बांटा किया जाएगा।
विज्ञापन

नसबंदी का काम किसी एक एजेंसी को न देकर दो या चार एजेंसियों से कराई जाएगी। हाल ही में हुई नगर निगम की हाउस की मीटिंग में यह फैसला लिया गया था। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने कहा था कि निगम क्षेत्र में नए सेक्टरों और गांवों के शामिल होने से शहर का दायरा काफी बढ़ गया है। ऐसे में एक ही एजेंसी के लिए पूरे शहर में प्रभावी ढंग से काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए नगर निगम अब शहर को चार जोन में बांटकर कम से कम दो और संभव हो तो चार अलग-अलग एनजीओ को नसबंदी और टीकाकरण की जिम्मेवारी सौंपने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ इस काम को अधिक मानवीय, व्यवस्थित और जवाबदेही के साथ कर सकती है, इससे एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम को गति मिलेगी और जनता को जल्द राहत मिलेगी। इस तरह उनकी आबादी पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed