फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Municipal Corporation launched a campaign against illegal encroachments in Phase 11, demolishing several structures.

Mohali News: फेज-11 में नगर निगम ने अवैध कब्जों पर चलाई मुहिम, गिराए कई निर्माण

Sat, 06 Dec 2025 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation launched a campaign against illegal encroachments in Phase 11, demolishing several structures.
मोहाली। नगर निगम ने शुक्रवार को अवैध कब्जे हटाने की मुहिम के तहत फेज-11 की मार्केट के पिछली तरफ और कोठियों के सामने बने अनाधिकृत निर्माणों को गिराया। नगर निगम और गमाडा की संयुक्त टीम ने दुकानों/शोरूमों के पीछे बने ढांचे और शेड तोड़कर अन्य कब्जों को भी हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान टीम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मौके पर हुई बहस के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने लोगों को समझाकर कार्रवाई को रुकने नहीं दिया। निगम के सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे अवमानना मामले के तहत की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज की कार्रवाई के लिए दो जेसीबी मशीनें एक गमाडा और एक नगर निगम की तैनात की गई थीं। नगर निगम और गमाडा ने पहले फेज़-7 और फेज़-4 में यह कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन पक्षपात के आरोपों के चलते अब यह मुहिम एक सिरे यानी फेज़-11 से दोबारा शुरू की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed