{"_id":"642ddc71204664a3650ecb1a","slug":"the-mobile-of-the-person-talking-on-the-mobile-snatched-two-controlled-mohali-news-c-16-1-106665-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोबाइल पर बात करते जा रहे व्यक्ति का मोबाइल झपटा, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोबाइल पर बात करते जा रहे व्यक्ति का मोबाइल झपटा, दो काबू
विज्ञापन
मोबाइल पर बात करते जा रहे व्यक्ति का मोबाइल झपटा, दो काबू
मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर तीन मोबाइल बरामद किए, एक दिन के रिमांड पर भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेस-1 थाना पुलिस ने मोबाइल झपटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह निवासी कुराली और सुखविंदर सिंह निवासी गांव बरौली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से झपटे गए तीन मोबाइल बरामद किए हैं। थाना पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद इलाके में मोबाइल झपटने की तीन वारदातें सुलझाई हैं।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-71 के रहने वाले दीपक सिंह मूलरूप से निवासी पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) ने फेज-1 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम करीब चार बजे फेज-5 की मुख्य सड़क पर मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान अचानक पीछे से मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उन्होंने मोबाइल झपट लिया। दीपक ने उनकी मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर वारदात की शिकायत फेज-1 थाना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी रजनीश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने केस की जांच के दौरान वारदात के कुछ ही घंटों बाद कुराली निवासी जतिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दीपक का झपटा मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से कुल तीन मोबाइल बरामद हुए। इनमें से एक दीपक का था। दूसरा मोबाइल सेक्टर-56 के रहने वाले व्यक्ति का निकला और वह भी पुलिस के पास इस विषय में शिकायत देने पहुंचा था। वहीं आरोपियों के पास से बरामद तीसरे मोबाइल के बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद एरिया में हुई अन्य मोबाइल झपटने की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।