फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The minister arrived for the inauguration; doctors gathered to welcome him, but the patient was kept hungry and the operation was postponed.

Mohali News: मंत्री जी पहुंचे उद्घाटन करने<bha>;</bha> स्वागत को उमड़े डॉक्टर, मरीजाें काे भूखा रखकर टाला ऑपरेशन

Sat, 15 Nov 2025 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The minister arrived for the inauguration; doctors gathered to welcome him, but the patient was kept hungry and the operation was postponed.
मोहाली। पहली रात से दोपहर तक बेटे को भूखा रखा फिर ऑपरेशन केंसिल कर दिया। यह दूसरी बार है जब अस्पताल ने ऐसा किया है। कभी वक्त नहीं है तो कभी स्वास्थ्य मंत्री आ रहे हैं। अब हम मरीज को प्राइवेट अस्पताल लेकर जा रहे हैं। यह कहना है मनजीत कौर का।
विज्ञापन

उनका 29 साल का बेटा तरनप्रीत सिंह दो जगह से हाथ टूटने के बाद एम्स मोहाली में इलाज करवाने आया था। केवल यही एक मामला नहीं है। शुक्रवार सुबह एम्स मोहाली के जच्चा-बच्चा बिल्डिंग में पीडियाट्रिक वार्ड का उद्घाटन के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंचे थे। उनके स्वागत में सारी अस्पताल उमड़ पड़ा। डाॅक्टरों ने भी सर्जरी टाल दिए।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि मंत्री जी यह कैसी व्यवस्था है। आपके स्वागत में ऑपरेशन के इंतजार में बैठे मरीज दिनभर भूखे रह गए।
इसके अलावा सैकड़ों मरीज जो सुबह से इलाज करवाने आए थे, दोपहर तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। इसके बाद मायूस होकर लाैट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed