{"_id":"6272e5d2b9462107702bbf42","slug":"the-mercury-dropped-due-to-rain-the-weather-became-pleasant-mohali-news-pkl4496339107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरा पारा, मौसम हो गया सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरा पारा, मौसम हो गया सुहाना
विज्ञापन
मोहाली। इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शाम को करीब पंद्रह मिनट हुई बारिश से तापमान 35 डिग्री से लुढ़ककर 26 डिग्री तक पहुंच गया। इससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि इसके बाद मोहाली शहर के कई रिहायशी फेजों में लगे बिजली के कट ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी। पावरकॉम की स्थानीय हेल्पलाइन पूरी तरह से जवाब दे गई जबकि पटियाला कंट्रोल से चलने वाली हेल्पलाइन से जवाब मिल रहा था कि इलाके की लाइट पीछे से प्रभावित नहीं है। आपके एरिया में कोई दिक्कत हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह से हल्की ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई थीं। हालांकि दस बजे तक सूरज निकल आया। इसके बाद पूरा दिन सूरज और बादल का आंख मिचौली का खेल चलता रहा। साथ ही मौसम ठंडा बन रहा है। इलाके का तापमान गिरने और धूप न होने से बाजारों और सड़कों पर चहल पहल देखने को मिली। अचानक चार बजे आसमान मेेें काले बादल छा गए। दिन में पूरी तरह से अंधेरा हो गया। इसके बाद शहर में दस से पंद्रह मिनट के लिए बारिश हुई लेकिन आसपास के इलाकों को काफी बारिश हुई।
हालांकि इस दौरान बिजली की सप्लाई ठप हो गई। फेज-3बी1 के रिहायशी एरिया में करीब सात बजे लाइट बहाल हुई। दस मिनट के बाद दोबारा लाइट गुल हो गई। हेल्पलाइन पर कोई सुनवाई लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। ऐसी ही दिक्कत फेज-चार में भी आई। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। अगर सीएम सिटी में ऐसे कट लगेंगे तो अन्य एरिया का इसी से ही अनुमान लगाया जा सकता है।