{"_id":"67dc7c9d6a49ca2a790059b1","slug":"the-matter-of-the-death-of-isar-scientist-reached-jharkhand-assembly-mohali-news-c-71-1-mli1005-126823-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आइसर के वैज्ञानिक की मौत का मामला पहुंचा झारखंड विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आइसर के वैज्ञानिक की मौत का मामला पहुंचा झारखंड विधानसभा
विज्ञापन
मोहाली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) के वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार की हत्या का मामला अब झारखंड विधानसभा तक पहुंच गया है। कतरास (धनबाद) के रहने वाले आइसर के इस वैज्ञानिक की हत्या के मामले में बाघमारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक शत्रुघ्न महतो ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के सामने यह मुद्दा उठाया।
उन्होंने 19 मार्च को यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पंजाब सरकार से बात करके इस मामले में आरोपी मनिंदर सिंह यानी मोंटी सिंह पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें दिखाई दे रहा है कि यह हत्या जानबूझकर की गई, जबकि पुलिस ने इस मामले में मोंटी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से अपील की कि इस मामले में पंजाब सरकार से बातचीत अवश्य की जानी चाहिए और मामले की गंभीरता को देखते हुए आइसर के काबिल वैज्ञानिक को न्याय दिलाएं। इस बीच वैज्ञानिक के हत्या के मामले को लेकर झारखंड में प्रदर्शन भी किया गया और उनको न्याय दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
यह था मामला
सेक्टर-66 में पार्किंग के विवाद को लेकर 12 मार्च की शाम पड़ोसी के साथ पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अभिषेक की हत्या हो गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें दिख रहा था कि बाइक पार्किंग की वजह से विवाद शुरू हुआ। अभिषेक स्वर्णकार के पड़ोसी मोंटी ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गए। एक बार उठने के बाद वह फिर गिर गए। उनके माता-पिता ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाए। मृतक के परिजनों ने बताया कि हाल ही में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। परिजनों का आरोप है कि मोंटी ने अभिषेक के पेट में घूंसा मारा, जिससे उनकी जान गई।