{"_id":"623f77cbd5df5e000a4497cf","slug":"the-matter-of-not-giving-way-to-the-villages-from-kharar-kurali-highway-heated-up-mohali-news-pkl4457897120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़-कुराली हाईवे से गांवों को रास्ता न देने का मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़-कुराली हाईवे से गांवों को रास्ता न देने का मामला गरमाया
विज्ञापन
खरड़। कई गांवों को खरड़-कुराली हाईवे पर स्थित होने के बावजूद रास्ता न छोड़े जाने के मामले पर शनिवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों का दल इलाके में पहुंचा। अधिकारियों ने कई गांवों के लोगों को साथ लेकर खरड़-कुराली हाईवे पर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया।
गांव खानपुर के क्षेत्र में गांव भुखड़ी, अभयपुर, जकड़माजरा, रडियाला व औजला समेत कई अन्य गांवों के पंचों, सरपंचों व नंबरदारों ने गत दिनों एसडीएम खरड़ व डीसी मोहाली को इस मामले में मांगपत्र दिए थे। इन पर कार्रवाई करते हुए एनएचएआई के अधिकारियों ने दौरा करके स्थिति का जायजा लिया है। लोगों ने बताया कि उक्त गांवों के लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया है। इस कारण गांववासियों को कई-कई किलोमीटर सफर तय करके आना-जाना पड़ता है।
गांववासियों ने मांग उठाई है कि उक्त गांवों को आने-जाने के लिए हाईवे से रास्ता दिया जाए। इस पर हाईवे के अधिकारियों ने कहा कि गांववासियों की मांगें जायज हैं और जल्द ही एक बैठक करके पर मामले पर विचार करके इसका हल निकाला जाएगा। इस मौके पर परमप्रीत सिंह खानपुर, सुशील कुमार खानपुर, रणधीर सिंह खालसा, रविंदर सिंह, एडवोकेट गुरजीत सिंह, इकबाल सिंह, अवतार सिंह सरपंच भुखड़ी, अवतार सिंह, सतवंत सिंह धालीवाल, भूपिंदर सिंह, बलेश कुमार, हरपाल सिंह पूर्व डीएसपी आदि गांववासी उपस्थित थे।