फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The matter of increase in collector rates reached the court of DC

कलेक्टर रेटों में की गई बढोतरी का मामला पहुंचा डीसी के दवार

Fri, 08 Jul 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The matter of increase in collector rates reached the court of DC
मोहाली। जिला प्रशासन की ओर से बढ़ाए गए कलेक्टर रेटों का विरोध शुरू हो गया है। मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान हरप्रीत सिंह डडवाल की अगुवाई में वीरवार को डीसी अमित तलवार से मुलाकात की। साथ ही कलेक्टर रेटों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने के लिए एक मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि पिछले दिनों जो कलेक्टर रेटों में बढ़ोतरी की गई है। वह बढ़ोतरी काफी ज्यादा है। इससे प्रॉपर्टी के कारोबार में काफी असर पड़ेगा और सरकार का रेवेन्यू भी कम होगा। एसोसिएशन ने डीसी को बताया कि इससे पहले जब भी मोहाली में कलेक्टर रेट बढ़ाए जाते थे तो 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ाए जाते थे। लेकिन इस बार 40 से 50 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। कलेक्टर रेट बढ़ने के साथ सेक्टर 76 से 80 और 85 से 89 में जो प्लांटों का रेट 17000 रुपये प्रति वर्ग गज था वह अब 30000 रुपये प्रति वर्ग गज हो गया है।
विज्ञापन

पंजाब में प्रॉपर्टी के रेट सिर्फ 10 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं, लेकिन में 40 से 50 प्रतिशत बढ़ाए गए है। इस कारण इलाके में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम खत्म हो गया है। अगर कलेक्टर रेट कम नहीं किए गए तो प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले लोग रजिस्ट्रियां नहीं करवाएंगे। इस कारण प्रॉपर्टी के खरीदारों और बेचने वालों में झगड़े होंगे। यहीं नहीं रजिस्ट्रियां कम होने के कारण सरकार को रेवेन्यू का भी नुकसान होगा। इसलिए उनकी मांग है कि अगर कलेक्टर रेट बढ़ाने हैं तो दस प्रतिशत तक बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed