{"_id":"65997328c5839c01650a8d5b","slug":"the-man-who-came-out-of-jail-attacked-his-friends-with-knives-mohali-news-c-71-1-mli1001-10219-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जेल से बाहर आए व्यक्ति ने साथियों संग चाकुओं से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जेल से बाहर आए व्यक्ति ने साथियों संग चाकुओं से किया हमला
विज्ञापन
मुबारकपुर में स्थित फोकल प्वाइंट में हुई वारदात, पुलिस ने जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसीडेराबस्सी। मुबारकपुर में स्थित फोकल प्वाइंट में एक व्यक्ति को जेल से बाहर आए आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ चाकुओं व अन्य तेजधार हथियार मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अरविंद निवासी मीरपुर, अशोक निवासी मीरपुर और बिट्टू के रूप में हुई है। उनकी तलाश में पुलिस छापे मार रही है।
पुलिस को शिकायतकर्ता सुनील कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी मीरपुर ने बताया की वह चार दिसंबर को रात करीब 9 बजे दोस्त पप्पू के साथ इंडस्ट्रियल एरिया फोकल प्वाइंट मुबारिकपुर में स्थित केमिकल फैक्टरी से ड्यूटी कर आ रहा था। आते हुए वह टीकोमा कंपनी के पास पहुंचा तो वहां कुछ लोग आग जलाकर बैठे थे। वह दोस्त के साथ वहां आग के नजदीक बैठ गया। इस दौरान एक व्यक्ति वहां आया, जिसने कहा कि यहां गांजा बिकता है तो शिकायतकर्ता ने इन्कार कर दिया। जिसके बाद वह व्यक्ति कुछ दूरी पर जाकर किसी को फोन करने लगा और करीब पांच दस मिनट में ही अरविंद, अशोक और उसका साला वहां पर आग गए। जिनके हाथ में चाकू व तेजधार हथियार थे। उन्हें देखकर उसका दोस्त पप्पू वहां से फरार हो गया। जिसके बाद तीनों ने उसे पकड़ लिया और सिर पर चाकुओं से कई वार किए। जिनमें से एक व्यक्ति ने उसकी पीठ और जांघ पर भी वार कर दिए। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जाते जाते आरोपी मोबाइल, एक कड़ा और 2600 रुपये भी छीन ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि अरविंद गांजा बेचने का काम करता है और हाल ही में जेल से बाहर आया है। उसे शक था कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना देकर उसे पकड़वाया था। जो अब भी उसे जान से मारने कि धमकियां दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।