फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The issue of garbage has again heated up in the farmers' market, with residents troubled by the stench after the rain

Mohali News: किसान मंडी में कूड़े का मुद्दा फिर गरमाया, बारिश के बाद बदबू से लोग परेशान

Sun, 31 May 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The issue of garbage has again heated up in the farmers' market, with residents troubled by the stench after the rain
मोहाली। शाहीमाजरा स्थित किसान मंडी में बारिश के बाद कूड़े के ढेरों से एक बार फिर समस्या बढ़ गई है। शनिवार को हुई बारिश के कारण कूड़े से उठ रही दुर्गंध पूरे इलाके में फैल गई है। इससे आसपास के निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है और वे नगर निगम की निष्क्रियता से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम ने निगम चुनावों से पहले केवल खानापूर्ति के तौर पर कुछ कूड़ा उठाया था। इसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जितना कूड़ा यहां से उठाया जाता है, उससे कई गुना अधिक कूड़ा लगातार डाला जा रहा है। इस कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। फेज-5 निवासी सुखविंदर सिंह, विवेक जोशी, उषा शाही, एसके गोयल और राजन खन्ना ने इस मुद्दे को दोबारा उठाया है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद पूरे इलाके में बदबू फैल गई है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। निवासियों ने याद दिलाया कि नगर निगम चुनावों से पहले निगम आयुक्त ने स्थायी समाधान का भरोसा दिया था। हालांकि, चुनाव समाप्त होने के बाद भी हालात में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने चुनावों से पहले केवल दिखावे के लिए कूड़ा हटाया था। इसके बाद समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि कूड़ा हटाने की तुलना में अधिक कूड़ा लगातार डाला जा रहा है। यह स्थिति उनके लिए असहनीय हो गई है।
विज्ञापन



प्रदर्शन की चेतावनी

लोगों ने चेतावनी दी है, यदि कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट को बंद नहीं किया गया और क्षेत्र की समुचित सफाई नहीं करवाई गई तो उन्हें दोबारा धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या को झेल रहे हैं। निवासियों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब और इंतजार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed