फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The idols of Lord Parasnath and Shantinath have arrived and will be formally installed on the 21st.

Mohali News: पारसनाथ व शांतिनाथ भगवान की प्रतिमाओं का हुआ आगमन, 21 को विधिवत होंगी स्थापित

Sun, 14 Dec 2025 12:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The idols of Lord Parasnath and Shantinath have arrived and will be formally installed on the 21st.
जीरकपुर। श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय जीरकपुर में श्री 1008 पारसनाथ भगवान और श्री 1008 शांतिनाथ भगवान की प्रतिमाओं का पंचकल्याणक महामहोत्सव के उपरांत भव्य आगमन हुआ। सहारनपुर पंचकल्याणक से प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को मंदिर जी में लाया गया। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान जी का भावपूर्ण स्वागत किया। पंचकल्याणक के अंतर्गत गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक की क्रियाएं संपन्न हुईं। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षुल्लिका ज्ञान मोती माता जी की पावन उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया। महिलाओं ने नृत्य व स्वागत गीतों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। पंडित मनीष जी शास्त्री ने अभिषेक व पूजन कराया। अमोल जैन एडवोकेट ने मंच संचालन किया। अमोल जैन ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 को दोनों भगवान जी विधिविधान से बेदी में विराजमान होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed