फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The girl gave birth to the girl child, the lover who cheated the marriage escaped

छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, शादी का झांसा देने वाला प्रेमी फरार

Mon, 07 Sep 2020 02:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
The girl gave birth to the girl child, the lover who cheated the marriage escaped
मोहाली। वीआईपी शहर में स्थित एक गांव की नौंवी की छात्रा से पहले एक युवक ने दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लड़की के गर्भवती होने का पता चलते ही फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं, अब पीड़ित लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है। जन्म देने वाली लड़की और बच्ची दोनों तंदुरुस्त हैं। जबकि लड़की का प्रेमी फरार हो चुका है। मटौर थाने की पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक शमशेर सिंह खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के केस के साथ जान से मारने की धमकियां देने का केस दर्ज किया है। इस मामले की आईओएएसआई बलजीत कौर ने बताया कि नवजात और उसकी मां तंदुरुस्त हैं। आरोपी का पूरा पता पीड़िता को पता नहीं है। हालांकि जो जानकारी पीड़िता ने दी है, उसके आधार पर पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही हैं। आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का प्रवासी परिवार नगर निगम के अधीन आने वाले एक गांव में रहता है। पीड़ित ने बताया कि वह 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी दो साल पहले शमेशर सिंह से दोस्ती हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी करवाने का झांसा दिया था। इसके बाद आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए थे। जब आरोपी को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी यूपी के शहर आगरा में जाकर रहने लगा था और उसने फोन पर भी बात करना बंद कर दी थी। इसके बाद वह काफी परेशानी में थी तो पूरी बात परिवार को बताई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सरकारी संस्था को सौंपी जाएगी नवजात बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक स्वस्थ बच्ची अभी मोहाली के सरकारी अस्पताल में है। सेहत विभाग की टीम उसकी निगरानी कर रही है। हालांकि बच्ची को लेकर अस्पताल में खुशी का माहौल है और बच्ची को खुशी और अन्य नाम से पुकारा जा रहा है।

प्रशासन ने अब बच्ची को किसी समाजसेवी संस्था को सौंपने की तैयारी की है। सब सही रहा तो लुधियाना की समाजसेवी संस्था को भी बच्ची सौंपी जा सकती है।
पहले भी आ चुका ऐसा केस
इस तरह का यह पहला केस नहीं है। इससे पहले फेज-1 में एक सौतेले पिता ने अपनी बच्ची को हवस का शिकार बनाया था। उस समय भी लड़की के गर्भवती होने का पता काफी देर से चला था ओर अबॉर्शन नहीं करवाया जा सकता था। इसके बाद उस लड़की ने भी बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed