फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The food safety team collected 142 samples and issued challans for nine.

Mohali News: फूड सेफ्टी टीम ने 142 सैंपल लिए, नौ के चालान किए

Wed, 15 Oct 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The food safety team collected 142 samples and issued challans for nine.

विज्ञापन

मोहाली। त्योहारों के सीजन में मिठाइयों, डेयरी उत्पादों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए मोहाली की फूड सेफ्टी टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बीते एक महीने में विभाग ने जिलेभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष सैंपलिंग और निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 142 सैंपल लिए गए, जिनमें 93 एनफोर्समेंट और 49 सर्विलांस सैंपल शामिल हैं।


जिले के हर हिस्से में चला सैंपलिंग अभियान
टीम ने कुराली, न्यू चंडीगढ़, खरड़, नयागांव, जगतपुरा, ढकोली, बलटाना, वीआईपी रोड, डेराबस्सी और लालड़ू सहित पूरे जिले में खाद्य दुकानों, फैक्ट्रियों और डेयरियों की जांच की। अभियान के दौरान विशेष रूप से खोया, पनीर, रंगीन मिठाइयां, पैक्ड स्वीट्स, देसी घी से बनी मिठाइयां, दूध और संबंधित उत्पादों के सैंपल उठाए गए। 15 सितंबर से 12 अक्तूबर 2025 तक चले इस अभियान में विभाग ने कई जगहों पर खाद्य सामग्री की जांच के साथ-साथ तीन ओवरनाइट नाके (रातभर चलने वाले सैंपलिंग ड्राइव) भी लगाए। इन नाकों के दौरान बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले खाद्य उत्पादों की जांच करते हुए 37 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन



दो जगह जब्ती, नौ चालान

अभियान के दौरान निरीक्षण टीम ने दो जगह जब्ती कार्रवाई की और नौ चालान अस्वच्छ स्थिति या खाद्य सुरक्षा उल्लंघन के लिए जारी किए। इन मामलों को जल्द ही एडीसी अदालत में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, विभाग को उपभोक्ताओं से कई शिकायतें (मौखिक, लिखित और मीडिया के माध्यम से) मिलीं, जिन्हें एफएसएसएआई नियमों के तहत निपटाया गया। त्योहारों के दौरान टीम ने निरीक्षण के घंटे बढ़ा दिए हैं। सुबह के समय डेयरियों में दूध और खोए की जांच, दिन में रूटीन सैंपलिंग और देर रात शहर में मिठाई व डेयरी उत्पादों की सप्लाई करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-
त्योहारों के दौरान मिलावट की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए हमारी पांच टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि जिले में बिकने वाली हर मिठाई और डेयरी उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित हों। किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई होगी। - डॉ. अमृतपाल सिंह,जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed