फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The filth spread in the streets of Preet Nagar makes life difficult for the people.

Mohali News: गलियों में फैली गंदगी से प्रीत नगर को लोगों का जीवन दूभर

Thu, 09 Oct 2025 11:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The filth spread in the streets of Preet Nagar makes life difficult for the people.
डेराबसी। गुलाबगढ़ रोड पर आने वाले वार्ड नंबर 10 और 11 के अंतर्गत पड़ते प्रीत नगर के निवासी गलियों में फैली गंदगी के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार वार्ड के काउंसलर से भी इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। रोजी सैनी, राज रानी, प्रदीप कुमार, रीना, कमलेश समेत अन्य निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में दूषित पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां, बरसाती पानी की ड्रेनेज लाइन और सीवरेज लाइन पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। इस वजह से दूषित पानी गलियों में ओवरफ्लो होकर बह रहा है। दूषित पानी की वजह से गलियों में लगातार बदबू फैलती रहती है, जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। गलियों में जमा पानी के ऊपर मच्छर-मक्खियां पनप रही हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

गलियों की सफाई प्रतिदिन हो
कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की है कि सीवरेज के मेनहोल की मरम्मत करवाई जाए और गलियों में नई टाइलें लगाई जाएं। इसके अलावा कॉलोनी में रोज सफाई की जाए ताकि गंदगी से बीमारियां न फैल सकें। इस बारे में बात करने पर नगर परिषद अध्यक्ष आशू उपनेजा ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही जल्द इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed