फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The fifth foundation day of Goddess Bagalamukhi will be celebrated tomorrow.

Mohali News: कल मनेगा मां बगलामुखी का पांचवां स्थापना दिवस

Wed, 21 Oct 2026 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The fifth foundation day of Goddess Bagalamukhi will be celebrated tomorrow.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। सेक्टर-3बी2 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार को मां बगलामुखी लंगर सेवा दल मां बगलामुखी का स्थापना दिवस मनाएगा। यह कार्यक्रम लंगर सेवा के पांच साल पूरे होने की खुशी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। मां बगलामुखी लंगर सेवा दल 21 अगस्त 2021 से लगातार लंगर सेवा कर रहा है। दल के सदस्य हर सप्ताह श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए लंगर का आयोजन करते हैं। पांच साल पूरे होने पर यह विशेष कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों का उद्देश्य मां बगलामुखी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना है। वे सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं। कार्यक्रम में भजन गायक विनोद शर्मा मां की महिमा का गुणगान करेंगे। सेवा दल ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed