फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The darkness that has persisted in Dhakoli for four months is set to be lifted, as faulty streetlights are now being repaired.

Mohali News: ढकोली में 4 माह से छाया अंधेरा होगा दूर, खराब स्ट्रीट लाइटें होने लगी ठीक

Wed, 21 Oct 2026 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The darkness that has persisted in Dhakoli for four months is set to be lifted, as faulty streetlights are now being repaired.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों को रात के समय राहत मिलनी शुरू हो गई है। ओल्ड कालका रोड के आसपास की कॉलोनियों और सोसाइटियों के साथ किशनपुरा व डीपीएस रोड पर लाइटें ठीक करने का काम शुरू हो गया है।
इनके चालू होने से सड़कों पर अंधेरे की जगह रोशनी होगी और वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को आवाजाही में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही, रात के समय हादसों की आशंका कम होने और चोरी व लूट जैसी घटनाओं का डर से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चार माह से बंद थीं स्ट्रीट लाइटें : ढकोली क्षेत्र में चार माह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण रात होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता था। सबसे ज्यादा परेशानी ओल्ड कालका रोड से डीपीएस रोड होकर किशनपुरा, ढकोली और पीरमुछल्ला की ओर जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ती थी। रोशनी की कमी के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को डर के साये में रास्ता तय करना पड़ता था। सुनसान सड़कों से गुजरते समय हादसों की आशंका बनी रहती थी। अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी और लूट जैसी घटनाएं होने का डर भी लोगों को सताता था। रात के समय सड़क पर मौजूद गड्ढों और अन्य बाधाओं को देखना मुश्किल हो जाता था, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती थी। क्षेत्रवासियों के लिए यह समस्या रोजाना की परेशानी बन गई थी। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से सुरक्षित आवाजाही करना चुनौती बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed