फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The fertile soil of the farmers' fields is wasting the overflow water of the sewerage treatment plant

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ओवरफ्लो पानी बर्बाद कर रहा किसानों की उपजाऊ मिट्टी

Thu, 24 Mar 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The fertile soil of the farmers' fields is wasting the overflow water of the sewerage treatment plant
जीरकपुर। शहर के गांव सिंघपुरा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी ओवरफ्लो होकर इसके नजदीक बने किसानों के खेतों में भरकर उपजाऊ मिट्टी को बर्बाद कर रहा है। खेतों में यह गंदा पानी भरने के कारण इसके नजदीक बने खेतों के किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन किसानों का कहना है कि सीवरेज का पानी उनके खेतों में भरने के कारण उनको इनमें फसल की बिजाई करने में देरी हो रही है।
गांव रामगढ़ भुड्डा के किसानों ने बताया कि गंदा पानी ओवरफ्लो होने के कारण प्लांट की दीवार दो बार उनके खेत में गिर चुकी है। इस कारण उनकी फसल को नुकसान हो रहा है। इसी गांव के किसान जसविंदर सिंह और बचन सिंह ने बताया कि उनकी यहां दो एकड़ जमीन है और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट उनकी जमीन की बाउंड्री पर बना हुआ है। पिछले छह महीने से वह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से परेशान चल रहे हैं। सीवरेज प्लांट से गंदा पानी कभी भी ओवरफ्लो होकर उनके खेतों में भरने लगता है।
विज्ञापन

किसान जसविंदर सिंह ने बताया कि पिछले छह महीने से दो बार दीवार उनके खेत में गिरने के कारण उनको खेत जोतने में परेशानी आ रही है। इससे उनको फसल उगाने में दिक्कत आ रही है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के वर्कर रात में प्लांट को चालू करके सो जाते हैं और पानी ओवरफ्लो होकर उनके खेतों में भरता रहता है। इस गंदे पानी से इतनी ज्यादा बदबू आने लगती है कि खेत में खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। इसकी शिकायत उन्होंने विभाग के एसडीओ और एक्सईएन को भी दी है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। अगर विभाग को कोई कर्मचारी मिलता भी है तो वह बोल देता है कि यह सरकारी काम है अपने तरीके से ही किया जाएगा और इसमें समय बहुत ज्यादा लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खेत में काम करने वाले मजदूरोें को भी परेशान किया जाता है और बोला जाता है कि यह खेत छोड़ दो इसमें तो ऐसे ही पानी आता रहेगा। किसान जसविंदर सिंह और बचन सिंह ने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस में भी कर चुके हैं लेकिन वहां भी उनकी कोई सुनवाई हो रही है। इस कारण वह अब इसकी शिकायत एसडीएम डेराबस्सी स्वाती टिवाणा को करेंगे।

समस्या हल करने को लगाई एसडीओ और जेई की ड्यूटी
मुझे किसानों से खेतों में गंदा पानी भरने की शिकायत मिली है। इस समस्या का समाधान जल्द करने के लिए मैंने एसडीओ और जेई की ड्यूटी लगा दी है। इसके बाद किसानों की यह दिक्कत दूर हो जाएगी। किसानों के खेत में से गिरी हुई दीवार भी वहां से जल्द उठा दी जाएगी। इसके साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से ओवरफ्लो हो रहे गंदी पानी के कारण का भी पता लगाकर इसे ठीक कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है। -राजीव कुमार, एक्सईएन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed