फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The family will receive a compensation of Rs 26.50 lakh for the death of the girl in the accident.

Mohali News: हादसे में युवती की मौत पर परिवार को मिलेगा 26.50 लाख का मुआवजा

Thu, 14 May 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The family will receive a compensation of Rs 26.50 lakh for the death of the girl in the accident.
मोहाली। सड़क हादसे में जान गंवाने वाली युवती के परिवार को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने 26.50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह राशि बीमा कंपनी की ओर से मृतका के परिजनों को पूर्ण और अंतिम समझौते के तहत दी जाएगी। मामला 4 अप्रैल 2025 को हुए सडक़ हादसे से जुड़ा है, जिसमें वीरेंद्र कुमार की बेटी ज्योति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतका की मां गीता देवी और पिता वीरेंद्र कुमार ने मुआवजे के लिए दावा याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान 12 मई 2026 को बीमा कंपनी की ओर से पेश अधिवक्ता सिमरनदीप सिंह ने अदालत में बयान दिया कि कंपनी दावेदारों को 26.50 लाख रुपये बतौर पूर्ण और अंतिम समझौता राशि देने को तैयार है। बीमा कंपनी की ओर से अदालत को बताया गया कि यह राशि अवॉर्ड की तारीख से 30 दिनों के भीतर अकाउंट पेयी चेक के माध्यम से अदा कर दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर दावेदार गीता देवी और वीरेंद्र कुमार ने अपने अधिवक्ता नकुल कपूर के साथ अदालत में संयुक्त बयान देकर बीमा कंपनी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed