फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The expenses of the inaugural programmes of Shiksha Kranti Abhiyan have not been received yet.

Mohali News: शिक्षा क्रांति अभियान के उद्घाटन कार्यक्रमों का खर्च अब तक नहीं मिला

Mon, 06 Oct 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The expenses of the inaugural programmes of Shiksha Kranti Abhiyan have not been received yet.
मोहाली। कुछ महीने पहले पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा क्रांति अभियान के तहत हर गांव के स्कूल में उद्घाटन कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई थी। इन कार्यक्रमों के दौरान स्कूल शिक्षकों ने अपने स्तर पर जेब से पैसे खर्च किए थे। अब तक इन खर्चों की अदायगी नहीं की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहाली जिले के बनूड़ ब्लॉक के सभी स्कूलों और डेराबस्सी ब्लॉक के कुछ स्कूलों को ही भुगतान हुआ है, जबकि बाकी छह शैक्षिक ब्लॉकों के स्कूलों को अब तक पैसे नहीं मिले। शिक्षकों की शिकायत है कि संबंधित स्कूलों ने बिल जमा करवा दिए थे फिर भी भुगतान लंबित है।
विज्ञापन


गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) मोहाली के जिला प्रधान रविंदर सिंह पप्पी सिद्धू और जनरल सचिव मनप्रीत सिंह गोसला ने बताया कि राज्य सरकार लंबे समय से शिक्षा क्रांति के दावे कर रही है लेकिन उनके खर्चों की अदायगी अब तक नहीं की गई है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 10 दिनों के भीतर स्कूलों के बिल पास नहीं किए गए तो वे मोहाली जिले के सभी विधायकों और जिला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन के घरों या दफ्तरों के बाहर जाकर शिक्षा क्रांति की हकीकत उजागर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लंबित भुगतान जारी करवा दिए जाएंगे
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डॉ. गिन्नी दुग्गल ने बताया कि सभी स्कूलों के बिल खजाना कार्यालय को भेज दिए गए हैं। यह जांच करवाई जाएगी कि बिल अभी तक पास क्यों नहीं हुए और जल्द ही सभी लंबित भुगतान जारी करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed