फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The driver who brought the truck died in suspicious condition in the cabin.

Mohali News: ट्रक लेकर आए चालक की कैबिन में संदिग्ध हालत में मौत

Fri, 16 Feb 2024 04:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
The driver who brought the truck died in suspicious condition in the cabin.
लालडू। गांव दप्पर में खड़े ट्रक में उसके चालक की बीती शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र रतन सिंह वासी गांव अलीनंगल जिला गुरदासपुर के तौर पर बताई है। जांच अधिकारी एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि सुखविंदर ट्रक लेकर दप्पर में भाई के देहांत के बाद अफसोस जताने आया था। वह परिवार से मिलने के बाद ट्रक में जा बैठा। कुछ देर बाद उसके साथी ने कैबिन की खिड़की खोलकर देखा तो सुखविंदर बेसुध पड़ा था। उसके नाक से खून बह रहा था। हालांकि वह किसी अटैक का शिकार हुआ लगता है। पुलिस के मुताबिक मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। फिलहाल मृतक के भतीजे कुलबीर सिंह के बयान पर पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत करवाई की है और शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed