फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The driver was killed because playing songs in loud voice in an auto

ऑटो में ऊंची आवाज में गाना बजाने पर हुई थी चालक की हत्या

Thu, 17 Dec 2020 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
The driver was killed because playing songs in loud voice in an auto
कुराली। गांव महरमपुर टपरियां में हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी मोहाली (देहाती) रवजोत ग्रेवाल और थाना माजरी के एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि गत दिनों महरमपुर टपरियां निवासी ऑटो चालक अवतार सिंह का शव सड़क के किनारे मिला था। वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह हत्या महरमपुर टपरियां के ही कुलबीर सिंह ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ की थी। अवतार सिंह और कुलबीर पड़ोसी थे। अवतार सिंह घर के बाहर खड़ा करके तेज आवाज में ऑटो में गाने चलाता था। इसे लेकर दोनों में तकरार चली आ रही थी। रविवार रात को भी अवतार ने तेज आवाज में गाना बजाया तो कुलबीर ने दो रिश्तेदारों जसवीर सिंह लाढी और गुरदीप सिंह गोगी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि कुलवीर सिंह अंडों की रेहडी लगाता है। जबकि जसवीर सिंह और गुरदीप सिंह पेेंटर हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed