फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The dream of having a house in Mohali will come true, 457 residential plots will be auctioned

Mohali News: मोहाली में घर का सपना होगा साकार, 457 आवासीय प्लाॅटों की होगी नीलामी

Sun, 09 Mar 2025 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The dream of having a house in Mohali will come true, 457 residential plots will be auctioned
मोहाली। आप अपने घर का सपना साकार कर सकते हैं। जी हां, गमाडा जो नीलामी करने जा रही है, उसमें 457 प्लाॅट आवासीय हैं। इनमें वे प्लाॅट भी शामिल हैं जिनका गमाडा ने हाल ही में सर्वे भी करवाया था। ई-नीलामी में आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक साइट, बूथ और स्कूल साइट को भी शामिल किया गया है। यह नीलामी पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से की जा रही है। इसमें गमाडा ने कुल 604 साइट्स को शामिल किया है। यह ई-नीलामी 12 मार्च से शुरू होगी। 25 फीसदी पेमेंट देने पर अलाटमेंट की जाएगी।
विज्ञापन



गमाडा ने ई-नीलामी में 457 आवासीय प्लॉट रखे हैं। इसमें फेज-9, 10, 11, सेक्टर-68, 69, 71, 78, एरोसिटी के कई ब्लाक, इकोसिटी वन के कई ब्लाक शामिल हैं। इसके साथ ही सेक्टर-82 और 83 में ब्लाक बी के कई प्लाट, इकोसिटी-2 के भी कई सौ गज के आवासीय प्लाॅट को इसमें शामिल किया गया है। इकोसिटी वन के तीन और पांच सौ गज के प्लाॅट को भी नीलामी में रखा गया है। इसी तरह सेक्टर-77 के 125 और 400 गज के प्लाॅट सेक्टर-79 के चार सौ गज के प्लाॅट को भी नीलामी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन




गमाडा ने अर्जित किया करीब 2400 करोड़ का राजस्व
दिवाली से पहले की गमाडा ने विभिन्न प्रकार की प्राॅपर्टी की दो बार ई-नीलामी करके मालामाल हो गया है। गमाडा ने इस बार के फेस्टिवल सीजन के दौरान करीब 4400.45 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। गणेश चतुर्थी के दौरान गमाडा ने ई-नीलामी के दौरान 2505.45 करोड़ रुपये अर्जित किए थे। दिवाली के दौरान गमाडा ने 1895 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ साइट्स
सेक्टर-79 14 प्लाट 400 गज
सेक्टर-77- 13 प्लाट 400 गज
सेक्टर-77- 138 प्लाट 125 गज
इकोसिटी-1 60 प्लाट 500 गज
इकोसिटी-1 80 प्लाट 300 गज
इकोसिटी-2 22 प्लाट 100 गज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed