फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The devotees paid their respects at the feet of the Guru and the Mother.

Mohali News: श्रद्धालुओं ने गुरु और माता के चरणों में लगाई हाजिरी

Mon, 15 Dec 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The devotees paid their respects at the feet of the Guru and the Mother.
मोहाली। यूथ ऑफ पंजाब संस्था और सेक्टर-70 पुआद क्षेत्र के समूह सदस्यों की ओर से सेक्टर-70 स्थित ग्राउंड में पाठ श्री सुखमनी साहिब और मां भगवती जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु और माता के चरणों में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक पाठ श्री सुखमनी साहिब का आयोजन किया गया। इसके बाद 12 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया गया। दोपहर 12 बजे से गुरु का अटूट लंगर शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विधायक कुलवंत सिंह ने भी शिरकत की और आयोजकों को धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजक यूथ ऑफ पंजाब मोहाली के प्रधान गुरजीत मामा मटौर ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में गणेश महाउत्सव कमेटी फेज-9, नील वर्स फाउंडेशन और श्री सत्य नारायण मंदिर कमेटी सेक्टर-70 मटौर सहित अन्य संगठनों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

नौ अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई
रात को कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मां भगवती जागरण रहा। शाम 8 बजे ज्योति प्रचंड की गई, जबकि रात 9 बजे से महामाई का गुणगान शुरू हुआ। भजन गायक मदन शौंकी ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर पहली बार जागरण में नवदुर्गा की नौ अखंड ज्योत प्रज्वलित की गईं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed