फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The delegation asked the officials for a way from the highway to the villages

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की हाईवे से गांवों को रास्ते की मांग

Mon, 11 Apr 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The delegation asked the officials for a way from the highway to the villages
खरड़। खरड़-रोपड़ हाईवे से गांव खानपुर समेत अन्य गांवों को यातायात के लिए रास्ता देने या अंडरपास बनाने के लिए तहसील खरड़ के अलग-अलग गांवों के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने विभाग के डायरेक्टर प्रदीप अत्री से भी मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट गुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, गांव अभयपुर से अवतार सिंह, गुरदीप सिंह, रणधीर सिंह, बालेश कुमार, रमेश कुमार और अवतार सिंह भुखड़ी समेत कई अन्य गांवों के निवासी शामिल थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने डायरेक्टर नेशनल हाईवे अथॉरिटी को बताया कि गांव खानपुर, रडियाला और औजला समेत कई अन्य गांवों को खरड़-कुराली हाईवे से कई किलोमीटर दूर आगे जाकर घूमकर वापस आना पड़ता है। इससे गांववासियों को भारी परेशानी होने के साथ उनका समय और पेट्रोल भी खर्च होता है। इस दौरान उन्होंने इस सड़क पर अंडरपास बनाने की मांग की, साथ ही खरड़-मोरिंडा हाईवे पर स्लिप रोड़ पर सीवरेज डालने संबंधी भी विचार किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें एक मांगपत्र भी दिया गया। इस पर डायरेक्टर नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि यातायात संबंधी इस समस्या का जल्द ही हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- डायरेक्टर नेशनल हाईवे अथॉरिटी को मांग पत्र देता गांव वालों का प्रतिनिधिमंडल।
फोटो नंबर- 09 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed