{"_id":"62081607209f890df939656d","slug":"the-dead-body-of-the-retired-superintendent-found-in-the-house-of-the-high-court-in-kharar-mohali-news-pkl441879344","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में हाईकोर्ट से सेवामुक्त सुपरिंटेंडेंट का घर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ में हाईकोर्ट से सेवामुक्त सुपरिंटेंडेंट का घर में मिला शव
विज्ञापन
खरड़। खरड़ मोरिंडा रोड पर स्थित गांव भागोमाजरा में एक बुजुर्ग का उसके घर में ही अज्ञात लोगों ने कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान रविंदर सिंह रंगी के तौर पर हुई है। वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवा मुक्त हुए हैं। मृतक का एक बेटा व बेटी विदेश में हैं जबकि एक बेटी लुधियाना में रह रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भतीजे महिंदर सिंह ने बताया कि उसका चाचा रविंदर सिंह घर में अकेला ही रहता था। गांव की ही दो महिलाएं काफी समय से उसके घर में साफ सफाई का काम कर रही थीं। वीरवार शाम को उसका चाचा रविंदर सिंह रंगी बाजार से कुछ पौधे खरीद कर घर आया था। शुक्रवार सुबह 8 बजे जब एक महिला उसके घर में काम करने के लिए आई तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। वह किचन की ओर गई तो देखा कि वहां रविंदर सिंह की लाश पड़ी हुई थी। उसके सिर से खून बह रहा था और लाश बुरी तरह अकड़ चुकी थी। मौके पर घडुआं थाने की एसएचओ बलजिंदर कौर, खरड़ सदर थाने के एसएचओ अशोक कुमार व डीएसपी (डी) पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
गांव के गुरुद्वारा साहिब में कैशियर था मृतक
मृतक रविंदर सिंह रंगी गांव के गुरुद्वारा साहिब में कैशियर था। पुलिस ने मौके से बरामद 27 सौ रुपये व लैपटॉप कब्जे में ले लिया है। डाइनिंग टेबल से एक थैला भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विदेश से पारिवारिक मेंबरों के आने का इंतजार
मृतक के शव को सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार विदेश से पारिवारिक मेंबरों के आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी इकट्ठे कर रही है ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके।