{"_id":"62bf5fa95e600d0d16482a5b","slug":"the-danger-of-fourth-wave-is-limited-to-homes-the-nature-of-corona-outside-is-neutral-mohali-news-pkl4553275111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी लहर कोविड का खतरा अभी घरों तक सीमित, बाहर वेरिएंट है बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी लहर कोविड का खतरा अभी घरों तक सीमित, बाहर वेरिएंट है बेअसर
विज्ञापन
मोहाली। कोविड लोगों को एक डर के साथ जीने के लिए छोड़ देता है, महामारी को बढ़ावा देने वाले नए स्वरूप का लोगों के मन में खौफ रहता है जो सामान्य जीवन को और प्रभावित करते हैं और मौत का कारण बनते हैं। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर के दौरान भले ही संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है मगर स्वास्थ्य विभाग की माने तो अब तक कोविड का कोई खतरनाक स्वरूप सामने नहीं आया है। संक्रमण का फिलहाल घरों में असर दिखाई दे रहा है जहां ज्यादातर बीमार या बुजुर्ग लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इन लोगों के पास खुद के सतर्क होने में ही भलाई है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने और एक-दूसरे से दूरी बनाने की सलाह पर जोर देेते हुए लोगों को कोविड के खतरे के प्रति जागरूक रहने को कहा है। जिले में पांच दिनों से कोविड केसों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसका कारण यह है कि संक्रमण व्यक्तियों में फैलना शुरू हो गया है मगर यह अभी तक परिवारों के सदस्यों तक सीमित हैं। मोहाली में रोजाना केस बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग द्वारा सैंपलिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बूस्टर डोज लगवाने पर जोर दिया जा रहा है।
खुद की सतर्कता से हारेगा
सिविल सर्जन डॉ.आदर्शपाल कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी बाहर फैलना शुरू नहीं हुआ है। जब इलाके संक्रमण की चपेट में आएंगे, उस दिन संभव है कि प्रशासन कोविड नियमों को देखते हुए पाबंदी लगा देगा लेकिन अभी तक केसों के मद्देनजर लोगों को मास्क पहन कर घर से निकलने और सार्वजनिक स्थान पर एक दूसरे से दूरी बना कर चलने के साथ लगातार अपने हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। यदि लोग जागरूक हो जाएं तो चौथी लहर में संक्रमण का खतरा न के समान होगा और संक्रमण को मात देने में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
अभी तक बीमार लोगों पर हावी
सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना संक्रमण का असर परिवार में बुजुर्गों या फिर बीमार लोगों पर देखने को मिल रहा है। सैंपलिंग में ज्यादा से ज्यादा पाजिटिव केस घरों के अंदर पाए जा रहे हैं जबकि संक्रमण स्वस्थ व्यक्ति पर असर नहीं कर रहा है। यही वजह है कि लोग संक्रमित होते हुए भी शीघ्र ठीक हो रहे हैं। यानी कोविड का स्वरूप खतरनाक नहीं है।
स्कूलों में वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू
स्कूलों में जिला शिक्षा विभाग के साथ मिल कर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू कर दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि 15 से 17 और 12 से 15 साल तक के बच्चों को वैक्सीनेशन की डोज देने के प्रति विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। छुट्टियों में भी बच्चों को बुला कर टीकाकरण किया जा रहा है ताकि चौथी लहर से विद्यार्थियों को सुरक्षित किया जाए।
जिले में 50 बेड का अस्पताल और ऑक्सीजन के तीन प्लांट तैयार
सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड संक्रमण आने वाले समय में कितना खतरनाक होगा, यह आकलन लगाना मुश्किल है लेकिन केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त सुविधाएं हैं। जिले में 50 बेड का अस्पताल और ऑक्सीजन के तीन प्लांट तैयार किए गए हैं, जिससे कोविड मरीजों को दिक्कत नहीं आएगी। कोविड अस्तपाल में फिलहाल एक मरीज दाखिल है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर और कोविड अस्पताल खोलने की योजना बनाई जाएगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
जिले में कोविड की चौथी लहर का स्वरूप खतरनाक नहीं है मगर हमें अभी से सावधानी बरतनी होगी। हमें सरकार के आदेशों का इंतजार नहीं करना चाहिए और घर से निकलते वक्त मास्क पहनने के साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाके में एक-दूसरे से दूरी बनाने और हाथ धोने संबंधी हिदायतों का पालन करना चाहिए। इसी में सबकी भलाई है। -डॉ. आदर्शपाल कौर, सिविल सर्जन, मोहाली