फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The culprits ran away after pushing a pregnant female police constable on duty.

Mohali News: ऑन ड्यूटी गर्भवती महिला पुलिस कांस्टेबल को धक्का मारकर भागे मुजरिम

Wed, 27 Sep 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The culprits ran away after pushing a pregnant female police constable on duty.
मोहाली। महिला थाने में आठ महीने की गर्भवती ऑन ड्यूटी महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ एक दंपती की ओर से गाली-गलौज करने और उसे धक्का मारकर भागने का मामला सामने आया है। आरोपी दंपती की पहचान नेहा और गुरदीप सिंह निवासी फेज-7 हाल वासी सनी एनक्लेव के रूप में हुई है। इस संबंधी महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में महिला सिपाही सरबजीत कौर ने बताया कि वह जरनल ड्यूटी पर तैनात है और वह आठ महीने की गर्भवती है। सोमवार को वह और साथी सिपाही संगीता थाने में मौजूद थे। इस दौरान उक्त आरोपियों को एक मामले के संबंध में पूछताछ के लिए थाने में लाया गया था। उन्होंने बिना किसी बात के गाली-गलौज करना शुरू कर दिया, जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने शिकायतकर्ता को धक्का मारा और साथी महिला पुलिस कर्मचारी का कॉलर पकड़कर उसे भी धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उक्त आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। आरोपियों ने ऐसा कर उनकी ड्यूटी में विघ्न डालने के साथ ही अपशब्द बोले हैं। इसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed