{"_id":"65173627b74f977b2e09f749","slug":"the-corporation-wrote-a-letter-to-the-civic-department-to-increase-the-citys-boundaries-mohali-news-c-16-pkl1016-250001-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: निगम ने शहर की हदबंदी बढ़ाने के लिए निकाय विभाग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: निगम ने शहर की हदबंदी बढ़ाने के लिए निकाय विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन
मोहाली। शहर की हदबंदी बढ़ाने के लिए नगर निगम ने पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री एवं विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी की ओर से लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने बाद पंजाब में पंचायती चुनाव करवाए जाने हैं, इसलिए हदबंदी अभी बढ़ाई जाए।
मुख्य सचिव को लिखे पत्र में बेदी ने कहा कि अगर इस समय शहर की हदबंदी नहीं बढ़ाई जाती है या चुनाव के बाद हदबंदी बढ़ती है, तो इसका असर सीधे तौर पर मुख्य चुनाव पर पड़ेगा। बता दें कि नगर निगम की ओर से शहर के साथ सटे छह गांवों को भी निगम की हद में शामिल करने के लिए प्रस्ताव रखा गया है। ऐसे में उन इलाकों में चुनाव भी रद्द करने पड़ेंगे, जिससे पैसे और समय दोनों की बर्बादी होगी। इसलिए सरकार को चुनाव से पहले ही शहर की हदबंदी बढ़ाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने बताया कि 28 जून, 2021 को हाउस की बैठक में शहर की हदबंदी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पारित कर स्थानीय निकाय विभाग को भेजा था। तब लोगों के सुझाव और एतराज मांगने की कार्रवाई भी सरकार ने पूरी कर ली थी। उसी दौरान चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण सभी काम बीच में अटक गए और अब तक यह काम सिरे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
मोहाली से सटे इलाकों में मिलेगी शहर जैसी सुविधाएं
अगर शहर की हदबंदी में नया इलाका शामिल किया जाता है तो इससे निगम को आर्थिक रूप से फायदा होगा। वहीं, लोगों को शहर जैसी सड़कें मिलेंगी। इसके अलावा नए इलाके से आने वाले टैक्स से शहर के विकास के कामों में तेजी आएगी।