फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The condition of Malkapur-Jyoli connecting road is bad, commuters are troubled

Mohali News: मलकपुर-ज्योली संपर्क मार्ग की हालत खस्ता, राहगीर परेशान

Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The condition of Malkapur-Jyoli connecting road is bad, commuters are troubled
लालडू। मलकपुर-ज्योली लिंक रोड पिछले कई सालों से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव मलकपुर को ज्योली से जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पंजाब सरकार ठीक नहीं करवा पाई है। इस सड़क की अवधि भी 2 वर्ष पूर्व समाप्त हो गई है। हादसे के डर से बचने के लिए उन्हें लालडू मंडी तक पहुंचने के लिए अपना रास्ता बदल लिया है। वे अपने वाहन से जौला कलां गांव से होते हुए लालडू मंडी तक जाते हैं। दर्जनों गांवों को लालड़ू शहर से जोड़ने वाली इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते थे, लेकिन अब इसकी खस्ता हालत के कारण केवल 30 प्रतिशत राहगीर ही इसे प्रयोग कर रहे हैं। अब उन्हें लालडू शहर तक पहुंचने के लिए 4 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है, जिससे उन्हें रोजाना आर्थिक नुकसान हो रहा है। गांव के लोगों व माई भागो सोसायटी ने सड़क का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की है, ताकि उन्हें शहर में आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मलकपुर-ज्योली संपर्क सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है, मंजूरी मिलने पर ही काम शुरू किया जाएगा।- जेई विकास चौधरी, पंजाब मंडी बोर्ड मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed