फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The cleanliness of the city's roads and streets is in a bad state... the system is in a bad state.

Mohali News: शहर की रोड गलियों की सफाई का बुरा हाल... व्यवस्था बेहाल

Thu, 30 Oct 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The cleanliness of the city's roads and streets is in a bad state... the system is in a bad state.
मोहाली। शहर की सड़कों किनारे बनी रोड गलियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कई इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि मच्छर और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। निगम के सफाई ठेकेदारों की मनमानी और अधिकारियों की लापरवाही के कारण मोहाली के कई फेज और सेक्टरों में नियमित सफाई नहीं हो रही। फेज-2 निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि उचित निगरानी और जवाबदेही के अभाव में सफाई महज एक औपचारिकता बनकर रह गई है। सफाई कर्मी सड़क किनारे से कूड़ा उठाते तो हैं लेकिन उसे गली के पास ही फेंक देते हैं। बारिश होने पर वही गंदगी फिर से गली में चली जाती है। सफाई पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखी जाए
लोगों की मांग है कि सफाई व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखी जाए, वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए ताकि मोहाली को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed