फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The cleaning of the city will not be done by a private company, it will be directly in the hands of the cleaning staff.

शहर की सफाई का काम निजी कंपनी नहीं, सीधे सफाई मुलाजिमों के हाथ में होगा

Sun, 01 Aug 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
The cleaning of the city will not be done by a private company, it will be directly in the hands of the cleaning staff.
मोहाली। शहर में सफाई का ठेका इस बार निजी कंपनी को नहीं दिया जाएगा। बल्कि नगर निगम ने सीधे सफाई मुुलाजिम ठेके पर भर्ती करने की तैयारी की है। इतना ही नहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के लिए इस बार सफाई के काम को जोन में बांटा जाएगा। इसके लिए अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इस संबंधी नगर निगम की 3 अगस्त को होने वाली बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है। यह बैठक नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में होगी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में शहर की सफाई और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की देखभाल की जरूरत के हिसाब से मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे। निगम की तरफ से तैयार प्रस्ताव में कहा गया है कि नगर निगम पांच अधिकारियों की कमेटी के अनुसार शहर में सफाई के काम के लिए 1344 सफाई सेवक, 25 सेनेटरी सफाई कर्मी और 73 सीवरमैनों की जरूरत है। जबकि सफाई सेवकों के लिए 450, सेनेटरी इंस्पेक्टरों की 8 और सीवरमैनों के 80 पद मंजूर हैं। ऐसे में इन मुलाजिमों की सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। जिसके तहत सफाई सेवकों की 844 और सेनेटरी सफाई कर्मियों की 17 पदों और अन्य मुलाजिमों की भर्ती की जाएगी। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय में ठेकेदारों के पास कम कर रहे मुलाजिमों को भी निगम में लाने की मांग भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

गोशाला संभालने वाली संस्था को बढ़ाकर दिए जाएंगे खर्चे
इसके अलावा नगर निगम की मीटिंग में एक अहम प्रस्ताव पास करके शहर के विकास में स्वच्छ भारत मिशन के जोन में बांटा जाएगा। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की जोन के हिसाब से तैनाती की जाएगी। इसमें चार जोन बनाए गए हैं। इसी तरह सिविल, हार्टिकल्चर, सैनिटेशन, बिजली, वाटर सप्लाई और सीवरेज के लिए भी जोन बनाए जाएंगे। इन जोन के बनने से अधिकारियों और कर्मचारियों का काम बेहतर होगा। नगर निगम की गोशाला संभालने वाली संस्था को की जाने वाली अदायगी बढ़ाने संबंधी फैसला लिया जाएगा। पहले उन्हें 13 रुपये प्रति जानवर के हिसाब से भुगतान हो रहा था। अब उन्हें 22 रुपये प्रति जानवर किया जाएगा।
विज्ञापन

कुत्तों की नसबंदी के लिए लगेगा टेंडर
इसके साथ ही शहर में लावारिस कुत्तों की नसबंदी संबंधी टेंडर जारी करने और 300 पशु नई गोशाला में शिफ्ट करने, नगर निगम के एरिया में आती सोसायटीज के काम संबंधी प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा फेज-7 और 8 की सड़कों के निर्माण पर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं मेयर और डिप्टी मेयर
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि सफाई सेवकों की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें नगर निगम में सीधे भर्ती किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की सलाह के बाद सफाई सेवकों संबंधी प्रस्ताव लाया जा रहा है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद एक हफ्ते में इसे लागू कर दिया जाएगा। जबकि नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि सफाई मुलाजिमों की सीधी भर्ती एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इससे मुुलाजिमों का फायदा होगा। इससे उनका शोषण भी रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed