{"_id":"681fa6251b8853d9ac0654fe","slug":"the-citys-first-cycle-track-is-ready-the-mayor-inaugurated-it-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128889-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शहर की पहली साइकिल ट्रैक तैयार, मेयर ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शहर की पहली साइकिल ट्रैक तैयार, मेयर ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाकर शुभारंभ करते मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू। संवाद
मोहानी। नगर निगम का बनाया पहला साइकिल ट्रैक शनिवार को शुरू हो गया है। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने शनिवार को साइकिल चलाकर ट्रैक का शुभारंभ किया। इस ट्रैक के बनने से लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हो गई है। पर्यावरण की सुरक्षा और साइकिल सवारों की सुविधा को देखते हुए ट्रैक बनाया गया है।
अब शहर के अन्य स्थानों पर भी नगर निगम जल्द ट्रैक बनाएगा। जानकारी के अनुसार ओल्ड स्पाइस चौक से एयरपोर्ट रोड चीमा लाइट पाॅइंट तक 80 लाख रुपये की लागत से यह ट्रैक बनाया गया है। इस मौके पर मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि उनके द्वारा खुद इस काम की लगातार समीक्षा की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद जहां पर निगम ने निशानदेही की है, वहां पर भी साइकिल ट्रैक बनाने का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि ट्रैक का फायदा साइकिल सवारों को जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए साइकिल जरूर चलाएं।
कर्मचारियों कोे मिलेगी राहत
एयरपोर्ट रोड की चीमा लाइटों से स्पाइस चौक की तरफ आते हुए दोनों साइड पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 पड़ता है। ऐसे में इस एरिया में इंडस्ट्रीज ज्यादा होने के चलते यहां पर कर्मचारी ज्यादा संख्या में साइकिल से ही आते-जाते हैं। इस सुविधा को देखते हुए यह ट्रैक बनाया गया है, ताकि फैक्ट्रियों में काम करते कर्मचारियों कोे राहत मिल सके। आसानी से वह कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।