{"_id":"c00a6ded3214083961cfc4c07307e1a8","slug":"the-city-will-now-simultaneously-sugaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को आज मिलेगी एक साथ कई सौगातें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को आज मिलेगी एक साथ कई सौगातें
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 27 Sep 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहेगा। शहरवासियों को एक साथ कई सौगात मिलेंगी। इससे शहर को दुनिया के नक्शे पर एक अलग पहचान मिलेगी। सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ये सौगात देंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने वीरवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
वीरवार सुबह से ही प्रशासन की टीमें समागमों की तैयारियों में जुट गईं जो देर रात तक चलती रहीं। सेक्टर-78 स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियों को आखिरी रूप दिया गया।
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म लैडर से स्टेडियम के बाहरी हिस्से में रिपेयरिंग की गई। आउटडोर ग्राउंड को भी समतल किया। इसी तरह सेक्टर-63 स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और साथ लगते स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी दिन भर तैयारियां चलीं। आयोजन स्थलों को गमले, झंडे आदि लगाकर सजाया गया।
विज्ञापन
हॉकी स्टेडियम में आपातकालीन इंतजाम भी किए ताकि किसी भी विपरीत स्थिति में लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सके।
पुलिस ने सभी आयोजन स्थलों पर सर्च अभियान चलाया। प्रशासन ने अभी से सीएम और डिप्टी सीएम के रूट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। पुलिस को सिविल ड्रेस भी सड़क पर तैनात किया गया है।
सीएम करेंगे इन प्रोजेक्टों को शुरू
शाम 4:30 बजे::: फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया में कॉमन फेसिलिटी सेंटर का नींव पत्थर
शाम 5:00 बजे : सेक्टर-63 में हॉकी स्टेडियम और हॉकी मैच का शुभारंभ
डिप्टी सीएम करेंगे इन प्रोजेक्ट का उद्घाटन
2:30 बजे : डेराबस्सी स्थित शेखपुरा कलां में 66 केवी ग्रिड का उद्घाटन
3:00 बजे : जीरकपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ
3:10 बजे : जीरकपुर स्थित शर्मा फार्म में रैली
4:30 बजे : सेक्टर-88 में बनने वाले पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स का शुभारंभ
4:45 बजे : सेक्टर-78 में स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन
4:55 बजे : सेक्टर-63 में स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुभारंभ
5:00 बजे : हॉकी स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में शिरकत
हॉकी मैच के लिए दिया स्टूड्ेंटस को न्योता
हॉकी स्टेडियम के शुभारंभ के मौके पंजाब इलेवन और रेस्ट ऑफ इंडिया की हॉकी टीम में मुकाबला होगा। मैच के लिए जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को न्योता दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक सरकारी स्कूलों के 1500 से दो हजार के करीब विद्यार्थी मैच देखने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों से भी इतने ही विद्यार्थी स्टेडियम पहुंचेंगे। कई स्कूलों के विद्यार्थियों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान कई ओलंपियन भी मौजूद रहेंगे।