{"_id":"60eca5bf8ebc3e50ab4eb60f","slug":"the-city-council-tightens-the-noose-on-illegal-construction-the-goods-of-many-people-confiscated-mohali-news-pkl4198789123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, कई लोगों का सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, कई लोगों का सामान किया जब्त
विज्ञापन
नयागांव। कांसल में सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कस दिया। इस दौरान टीम ने इलाके में जाकर लोगों की ओर से बनाए जा रहे अवैध निर्माण का काम रुकवा दिया। साथ ही लोगों को हिदायत दी है कि नियमों को ताक में रखकर किसी भी तरह का निर्माण न करें।
जानकारी के मुताबिक कांसल का इलाका सुखना कैचमेंट इलाके में आता है। कांसल इलाके में निर्माण पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई हुई है। इस इलाके में निर्माण कार्य के साथ-साथ पानी-बिजली के कनेक्शन भी बंद किए हुए हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग निर्माण कर रहे हैं। सोमवार को प्रशासन हरकत में आया। पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाकर मौके से सामान भी जब्त किया। लोगों का कहना है कि जब निर्माण कार्य शुरू होता है तो उस समय ही प्रशासन ध्यान क्यों नहीं देता है। अब तक सैकड़ों मकान बन चुके हैं प्रशासन को सबके साथ एक समान कार्यवाही करनी चाहिए।
इस मामले में कार्यकारी अधिकारी जगजीत साही का कहना है कि इलाके में जो भी अवैध निर्माण होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। इस मकान मालिक को पहले 4-5 बार रोका गया था लेकिन यह नहीं माना उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।