फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The city council team that went to stop illegal construction returned empty handed

Mohali News: अवैध निर्माण रोकने गई नगर परिषद की टीम खाली हाथ लौटी

Sun, 10 Mar 2024 03:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The city council team that went to stop illegal construction returned empty handed
जीरकपुर। गांव छत में कब्रिस्तान के नजदीक करीब ढाई एकड़ जमीन को लेकर मुस्लिम समाज और नगर परिषद में काफी समय से विवाद चल रहा है। मुस्लिम समाज का दावा है कि जमीन कब्रिस्तान की है जबकि नगर परिषद के अधिकारियों के मुताबिक जमीन शामलाट की है। शनिवार को छुट्टी वाले दिन मुस्लिम समाज की तरफ से चहारदीवारी कर जमीन को कब्रिस्तान में मिलाने का काम शुरू किया गया। इसकी सूचना मिलते ही नगर परिषद जीरकपुर के अधिकारी अपनी टीम और पुलिस के साथ काम रुकवाने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्हें वहां भारी संख्या में इकट्ठे हुए मुस्लिम समाज के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम को बिना काम बंद करवाए लौटना पड़ा। नगर परिषद की तरफ से मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई।मुस्लिम वेलफेयर कमेटी छत के प्रधान रमजान मोहम्मद, इमरान खान, मुश्ताक मोहम्मद, लाड्डी, जगतार काम, सलीम, इकबाल ने बताया कि कब्रिस्तान की पौने चार एकड़ जगह है। 2021 में चहारदीवारी का काम शुरू किया था, लेकिन आगे निशानदेही न मिलने के कारण काम रोक दिया था। बाद में निशानदेही करवाकर पिलर लगाए गए थे। नगर परिषद ने स्वच्छ भारत के तहत सेकेंडरी प्वाइंट बनाने के लिए 70x40 का शेड बनाने के लिए जगह मांगी थी। जो मुस्लिम समाज ने रजामंदी से दे दी और रास्ते के लिए 15 जगह छोड़ने की बात हुई थी लेकिन 20 फुट जगह छोड़ दी। अब जगह पर दीवार कर रहे हैं। नगर परिषद साबित कर दे कि जगह उनकी है, जगह छोड़ देंगे।
विज्ञापन


कोट्स

यह विवाद पुराना है। कब्रिस्तान के नजदीक ढाई एकड़ के आसपास की जमीन शामलात की है। टीम काम रुकवाने पहुंची थी, लेकिन वाहन मौजूद लोगों ने टीम का विरोध किया और काम जारी रखा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


अशोक पथरिया, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed