फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The car driver broke the dispensary wall of village Nagla at night

कार चालक ने रात के अँधेरे में नगला गांव की डिस्पेंसरी की दीवार तोड़ी

Sat, 28 May 2022 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The car driver broke the dispensary wall of village Nagla at night
जीरकपुर। नगर काउंसिल के अधीन पड़ते गांव नगला में चल रही हेल्थ एंड वेलनेस डिस्पेंसरी की दीवार बीती रात किसी अज्ञात कार चालक ने तोड़ दी। इसके बाद वह कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और अनियंत्रित कार डिस्पेंसरी की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में डिस्पेंसरी का काफी नुकसान हुआ है। घटना का पता उस समय चला जब डिस्पेंसरी का स्टाफ सुबह ड्यूटी पर आया। स्टाफ ने सीनियर मेडिकल आफिसर सीएचसी ढकोली और पुलिस विभाग को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डिस्पेंसरी इंचार्ज अनिता रानी ने बताया कि वीरवार देर रात चंडीगढ़ नंबर की कार से डिस्पेंसरी के कमरे की दीवार तोड़ दी गई थी। जब कमरे का ताला खोलकर अंदर देखा तो काफी नुकसान हो रखा था। उन्होंने कहा कि दीवार टूटने के कारण उन्हें चोरी होने का डर है, कमरे में डिस्पेंसरी का काफी रिकार्ड और जरूरी सामान पड़ा है। इस संबंधी जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed