फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The bypass will provide relief from traffic jams to lakhs of people, making travel easier

Mohali News: बाईपास से लाखों लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति, सफर होगा आसान

Wed, 15 Jul 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The bypass will provide relief from traffic jams to lakhs of people, making travel easier
जीरकपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जीरकपुर बाईपास परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना ट्राईसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे जीरकपुर को इस बाईपास के शुरू होने के बाद बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर पटियाला चौक पर वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे सफर पहले के मुकाबले आसान और तेज हो जाएगा। जीरकपुर उत्तर भारत के प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट के रूप में जाना जाता है। यहां से प्रतिदिन 30 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की ओर आने-जाने वाले वाहन अक्सर पटियाला चौक पर लगने वाले जाम में फंस जाते हैं। बाईपास शुरू होने के बाद बाहरी राज्यों की ओर जाने वाले वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश किए बिना वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे स्थानीय ट्रैफिक पर भी दबाव कम होगा और शहर के अंदरूनी हिस्सों में भीड़भाड़ घटेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की दृष्टि से यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके संचालन से ट्राईसिटी के साथ-साथ पांच राज्यों के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होगा। भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश में कमी आने से यात्रा का समय घटेगा। इससे ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना है। इस परियोजना से व्यापारियों, उद्योगों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से जाम की वजह से प्रभावित होने वाला व्यापार और माल परिवहन अधिक सुचारु हो सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाईपास के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक प्रबंधन भी बेहतर किया गया तो जीरकपुर को वर्षों पुरानी जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed