{"_id":"690516c6ffa987f48e0b401e","slug":"the-builder-is-accused-of-harassment-and-extortion-under-the-guise-of-repairs-mohali-news-c-71-1-mli1010-135128-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिल्डर पर धक्केशाही का आरोप, मरम्मत के नाम पर रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिल्डर पर धक्केशाही का आरोप, मरम्मत के नाम पर रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में एक बिल्डर पर कुछ दुकानदारों ने मरम्मत के रुपये लेकर काम न करने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि बिल्डर धक्केशाही से अपने मैनेजर के साथ मारपीट करने का पर्चा दर्ज करवा रहा है। लोग बिल्डिंग को लोगों के हैंडओवर करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने बिल्डर के खिलाफ हर संबंधित विभाग को शिकायत दे दी है। ढकोली क्षेत्र में स्थित त्रिशला इंडिया प्रोजेक्ट में कुछ लोग बिल्डर के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
त्रिशला लिटिल इंडिया प्रोजेक्ट में दुकान मालिक राजेश कुमार एडवोकेट, अपर्णा कपूर, महेश कुमार, सुभाष गर्ग, आशा व अन्य ने बताया के त्रिशला लिटिल इंडिया की बिल्डिंग करीब 15 वर्ष पहले बनी थी। जो आज तक पूरी नही हुई है। बिल्डर उनसे हर माह 1200 रुपये मरम्मत के नाम पर वसूलता है।, लेकिन मरम्मत बिलकुल भी नहीं की जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डिंग बदहाल हुई है। सीढि़यां टूटी हुई हैं। लिफ्ट अक्सर खराब रहती है। उन्होंने त्रिशला बिल्डर पर यह भी आरोप लगाया है कि टॉप फ्लोर जिस पर लोगों का अधिकार है, उस पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है।
झगड़े के बाद मैं डिप्रेशन में चला गया था। अभी मेरी हालत में सुधार नहीं है। मैं इस बारे में कुछ भी बात करने के लिए तैयार नहीं हूं। - पवन कुमार, मैनेजर, त्रिशला लिटिल इंडिया प्रोजेक्ट, पीरमुछल्ला।