फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The bright students of class 10th and 12th made their name shine, topped the school by scoring excellent marks

Mohali News: दसवीं और बारहवीं के होनहारों ने चमकाया नाम, बेहतरीन अंक हासिल कर स्कूल टाॅप किया

Thu, 01 May 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The bright students of class 10th and 12th made their name shine, topped the school by scoring excellent marks
मोहाली। सेक्टर-62 के यादविंद्रा पब्लिक स्कूल का आईएससीई 10वीं और 12वीं का परिणाम सौ प्रतिशत रहा है। स्कूल प्रबंधकों के अनुसार 10वीं में उनके स्कूल के अर्शनूर सिंह ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। वहीं, नवनूर गिल ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और रयान सिंगला ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी 124 विद्यार्थियों ने 10वीं पहली डिवीजन में पास की है और इनमें से 60 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह 12वीं के नतीजों में स्कूल के यशस्वी सिंह परमार ने ह्ययूमैनिटीज में 97.50 अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी स्ट्रीम में परियात सिंह और गुनिका ने 97 और प्रीतिका कौशल, जैसमीन कलसी और मनरीत कौर टिवाना ने 96.75 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में जसनूर कौर मथारू ने 95 अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान पाया है, बंदना सिंह ने 94.25 और युगांश सरदाना ने 93.75 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल में हुनरदीप कौर 95 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहले स्थान पर रही है। नॉन मेडिकल में मनराज सिंह और समरवीर सिंह चठ्ठा ने 94.75 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी स्ट्रीम में सहजबीर सिंह ने 92.75 और मिलींदा ऐंजल ने 92.25 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed