फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The body of the girl found seven days ago in Kharar has not been identified.

Mohali News: खरड़ में सात दिन पहले मिले युवती के शव की नहीं हुई पहचान

Tue, 21 May 2024 04:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
The body of the girl found seven days ago in Kharar has not been identified.
खरड़। पिछले मंगलवार को खरड़ के एक गंदे नाले से बोरी में लिपटी मिली 20-22 वर्षीय युवती की लाश की पहचान का पता लगाने में खरड़ पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। शव की पहचान न होने के कारण सरकारी अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवाया गया है।पुलिस जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि 14 मई को मिली लाश को पुलिस ने पहचान के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखा हुआ है। अलग-अलग क्षेत्रों से लापता लड़कियों के मामले को लेकर अब तक चार परिवार लाश की पहचान करने के लिए पहुंचे हैं, लेकिन किसी भी परिवार ने पहचान नहीं की है। डीएसपी खरड़ कर्ण सिंह संधू ने अब लाश को पहचान के लिए कुछ और समय तक रखने का फैसला किया है और जांच अधिकारी को इस मामले की गहराई से जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार 72 घंटे के बाद लाश को लावारिस मानते हुए पोस्टमार्टम करवाना जरूरी है, लेकिन इस मामले में हत्या का शक होने पर पुलिस ने मोर्चरी में रखा हुआ है। बता दें कि 14 मई को स्थानीय लोगों ने एक गंदे नाले में बोरी में बंधी हुई इस लाश की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने जब लाश को बाहर निकाला तो यह पूरी तरह गली हुई थी और एक पिंजर के रूप में दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed