फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The body of an elderly farmer was recovered from the bushes near the river

Mohali News: नदी से बुजुर्ग किसान का शव झाड़ियों से बरामद

Sun, 31 Aug 2025 12:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly farmer was recovered from the bushes near the river
लालडू। शुक्रवार को झरमल नदी में आए तेज बहाव में बह गए 65 साल के बुजुर्ग किसान जनकराज का शव 24 घंटे बाद आधा किलोमीटर दूर किनारे पर झाड़ियों से बरामद हुआ है। परिजनों सहित ग्रामीणों ने प्रशासन पर मदद न करने और एंबुलेंस उपलब्ध न करवाने का आरोप लगाया है। इस कारण गामीणों में रोष है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग किसान जनकराज शुक्रवार को करीब साढे 7 बजे बैल बग्गी पर मवेशियों के लिए नदी पार खेतों से चारा लेकर कच्चे गौहर से आ रहा था। तभी नदी में अचानक तेज पानी का बहाव आ गया और किसान बैल-बग्गी समेत पानी में बह गया। इससे बैल बग्गी झाड़ियों में फंस गई थी और बुजुर्ग का सुराग नहीं मिला था। इसके बाद से शव की तलाश जारी थी। शनिवार बहाव कम होने से सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजनों व ग्रामीणों को शव नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। ग्रामीणों ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में रखवा दिया है। मृतक के बेटे राकेश व ग्रामीणों ने प्रशासन पर मदद और एंबुलेंस उपलब्ध न करवाने पर रोष जताया है। एंबुलेंस न मिलने पर पूर्व विधायक एनके शर्मा ने शव अपनी गाड़ी में डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया था। वहीं परिवार ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed