{"_id":"6a5546eb8860865ffb0616d7","slug":"the-auction-of-the-panchayat-land-in-daidi-village-did-not-take-place-for-the-third-time-either-mohali-news-c-71-1-spkl1025-144605-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दैड़ी गांव की पंचायती भूमि की नीलामी तीसरी बार भी नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दैड़ी गांव की पंचायती भूमि की नीलामी तीसरी बार भी नहीं हुई
विज्ञापन
मोहाली। जिले के चर्चित गांव दैड़ी की 43 कनाल 3 मरले शामलात भूमि की सोमवार को तीसरी बार प्रस्तावित खुली नीलामी सफल नहीं हो सकी। इस बार नीलामी प्रक्रिया रद्द नहीं की गई, लेकिन बोली में हिस्सा लेने के लिए एक भी बोलीदाता नहीं पहुंचा।
इसके चलते जमीन की बिक्री नहीं हो सकी। जिला प्रशासन ने इस पंचायत भूमि का आरक्षित मूल्य 39 करोड़ 24 लाख 75 हजार 72 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया था। नीलामी जैसी है, जहां है के आधार पर की जानी थी।
प्रशासन को उम्मीद थी कि रियल एस्टेट क्षेत्र के निवेशक और डेवलपर बोली में हिस्सा लेंगे, लेकिन कोई भी इच्छुक खरीदार निर्धारित समय तक नहीं पहुंचा।