{"_id":"63f67b1c4434e19f8704c74a","slug":"the-assailants-threw-it-towards-the-bus-during-the-quarrel-died-due-to-collision-mohali-news-c-16-1-69479-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हमलावरों ने झगड़े के दौरान बस की तरफ फेंका था, टक्कर से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हमलावरों ने झगड़े के दौरान बस की तरफ फेंका था, टक्कर से हुई थी मौत
Thu, 23 Feb 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों ने झगड़े के दौरान बस की तरफ फेंका था, टक्कर से हुई थी मौत
चंडीगढ़ के एक क्लब से मिली फुटेज के आधार पर हुई आरोपियों की पहचान, पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सदर पुलिस ने बवनप्रीत सिंह की मौत की जांच के बाद अब हमलावरों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 14 फरवरी को मृतक बवनप्रीत और उसके साथी आकाश दीप सिंह के साथ चंडीगढ़ के एक क्लब में लड़ाई झगड़ा किया था। क्लब में तैनात बाउंसरों ने बवनप्रीत और आकाश दीप सिंह को इन हमलावरों से छुड़वा कर क्लब से बाहर निकाल दिया था। आठ-नौ हमलावरों ने इन युवकों ने क्लब के बाहर आकर फिर इन्हें घेर कर हमला किया था। दोनों युवक इन हमलावरों से किसी तरह जान बचा कर अपनी कार में बैठ कर खरड़ की ओर भाग निकले।
इस दौरान हमलावर युवकों ने इनकी कार पर पत्थर बरसाए और इनकी कार को कई बार रास्ते में हिट किया। देसूमाजरा के निकट पहुंचने पर इन हमलावर युवकों ने बवनप्रीत की कार को रोक लिया और इन्हें कार से बाहर निकाल कर पीटने लगे। इसी दौरान खरड़ की ओर से आ रही हिमाचल प्रदेश की एक बस के आगे बवनप्रीत को फेंक दिया। बस की टक्कर लगने से युवक बवनप्रीत की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले 174 की कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था लेकिन बाद में बवनप्रीत के साथी आकाशदीप सिंह और मृतक बवनप्रीत के पिता चरणजीत सिंह की शिकायत पर केस की जांच करते हुए तथा चंडीगढ़ स्थित क्लब से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो कैप्शन- बवनप्रीत सिंह। फाइल फोटो
फोटो नंबर 04