फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The All India Inter-University Shooting Championship is a close contest, with just five points separating the top three

Mohali News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में कड़ा मुकाबला, टॉप-3 के बीच सिर्फ 5 अंकों का अंतर

Wed, 25 Feb 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The All India Inter-University Shooting Championship is a close contest, with just five points separating the top three
मोहाली। फेज-6 स्थित शूटिंग रेंज में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप 2025-26 में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन मेन इवेंट में टॉप-3 शूटर्स के बीच सिर्फ 5 अंकों का अंतर है। इससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी पुणे के वेदांत नितिन वाघमारे 594 स्कोर के साथ फिलहाल पहले स्थान पर हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सरताज सिंह टिवाना 590 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि मेजबान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के ऐश्वर्या प्रताप सिंह 589 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। चौथे स्थान पर भूपाल नॉबल यूनिवर्सिटी, उदयपुर के आदित्य प्रताप सिंह चौहान 585 स्कोर, पांचवें पर जीएनडीयू अमृतसर के परीक्षित बराड़ 583 स्कोर और छठे स्थान पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सूर्या प्रताप सिंह 582 स्कोर के साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन

रेपिड फायर पिस्टल में लवली यूनिवर्सिटी के राजकंवर ने बनाई बढ़त
25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल मेन के पहले दिन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के राजकंवर सिंह संधू ने 290 स्कोर कर शीर्ष स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के आदित्य वर्मा और समीर 286 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अभिनव 284 स्कोर के साथ उनके पीछे चल रहे हैं। चैंपियनशिप के आगामी दिनों में राइफल और पिस्टल दोनों वर्गों में मुकाबला और ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed