{"_id":"6a98872f84aa3d8fe502e771","slug":"the-administration-will-connect-youths-who-have-given-up-drugs-with-employment-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146532-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नशा छोड़ चुके युवाओं को रोजगार से जोड़ेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नशा छोड़ चुके युवाओं को रोजगार से जोड़ेगा प्रशासन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार के युद्ध नशों विरुद्ध अभियान को लेकर बुधवार को जिला प्रशासनिक परिसर में समीक्षा बैठक हुई। श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग की अध्यक्षता में हुई बैठक में नशे के खिलाफ अभियान को केवल पुलिस कार्रवाई तक सीमित रखने के बजाय रोकथाम, उपचार और पुनर्वास को साथ लेकर चलने पर जोर दिया गया। कंग ने पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करों और पेडलरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण रक्षा समितियों और वार्ड रक्षा समितियों से मिलने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए बाह्य रोगी विभाग और भर्ती उपचार की सुविधाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। कंग ने कहा कि नशामुक्ति के बाद युवाओं को दोबारा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तलाशने को कहा।
सांसद ने सेक्टर-66 स्थित 100 बिस्तरों वाले सरकारी नशामुक्ति केंद्र की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र पूरी क्षमता से काम कर रहा है। उन्होंने डेराबस्सी में नशामुक्ति और पुनर्वास सेवाओं के विस्तार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश उपायुक्त कोमल मित्तल को दिए।
विज्ञापन
डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने अभियान के तहत प्रवर्तन कार्रवाई और जागरूकता बढ़ने का दावा करते हुए क्षेत्र में अलग नशामुक्ति केंद्र स्थापित करने की मांग रखी। उपायुक्त ने अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा दिलाया।